news-details

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को सर्किट हाउस स्थित जिला मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा और पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने की, जबकि नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा गया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन, खाद्य सामग्री, खेती-किसानी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी हो रही हैं, जिससे मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, छात्र और गरीब परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण जनता महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों पर बढ़ते टैक्स से आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।