news-details

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई को लेकर विरोध जताया। करीब 20 मिनट तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक होती रही, जिसके बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने “बहुत हुई महंगाई की मार, आ रही साइकिल सरकार” जैसे नारे लगाए। छात्र नेता आदित्य ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी महंगी हो गई हैं।छात्र नेता शिवा जी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है और केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। वहीं रोहित यादव ने कहा कि सरकार शिक्षा और रोजगार के मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने विश्वविद्यालय में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बढ़े हुए ईंधन और गैस सिलेंडर के दाम तत्काल वापस लिए जाएं।