
PARDARSHI VIKASH NEWS देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। प्रमुख शहरों में CNG के दाम भी ₹2 प्रति किलो तक बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें 15 मई से लागू हो गई हैं। करीब दो साल बाद ईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है।विपक्षी दलों ने बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “महंगाई मैन” मोदी ने फिर जनता पर बोझ बढ़ाया है। पार्टी का कहना है कि चुनाव खत्म होते ही वसूली शुरू हो गई है।Rahul Gandhi ने कहा कि “मोदी सरकार की गलती की कीमत जनता चुकाएगी। ₹3 का झटका तो अभी लगा है, बाकी की वसूली किस्तों में होगी।”Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून शेयर करते हुए लिखा कि “हमने पहले ही कहा था कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं है। आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।”Mallikarjun Kharge ने कहा कि देश में आर्थिक संकट की बड़ी वजह मोदी सरकार की नेतृत्व क्षमता की कमी और दूरदृष्टि का अभाव है।Derek O'Brien ने कहा कि “पहले वोट लूटते हैं, फिर वहीं चोट करते हैं जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है।”Pinarayi Vijayan ने इसे आम लोगों के साथ “क्रूर विश्वासघात” बताया। वहीं DK Shivakumar ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी “मोदी का तोहफा” है।CPI(M) नेता Hannan Mollah ने तंज कसते हुए कहा कि “क्या यही मोदी सरकार के अच्छे दिन हैं?”नई कीमतों के बाद राजधानी New Delhi में पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर पहुंच गया है। तेल कंपनियों का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद उन्हें पेट्रोल और डीजल पर अभी भी ₹25-30 प्रति लीटर तक का घाटा हो रहा है।