news-details

पेट्रोल बचाने को भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपनाया मेट्रो और बाइक का सफर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने ऊर्जा संरक्षण और पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर सार्वजनिक यातायात के उपयोग की पहल शुरू की है। इसी क्रम में वह पार्टी कार्यालय और कार्यक्रमों में पहुंचने के लिए मेट्रो और बुलेट बाइक का इस्तेमाल कर रहे हैं।जिलाध्यक्ष ने 16 मई को ऊर्जा बचत का संकल्प लेते हुए घोषणा की थी कि वह सप्ताह में चार दिन निजी कार का उपयोग नहीं करेंगे। इसके बजाय सार्वजनिक वाहन, ई-रिक्शा और दुपहिया वाहनों से यात्रा करेंगे। इसके बाद से वह लगातार अलग-अलग सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग कर रहे हैं।17 मई को अनिल दीक्षित कार्यकर्ताओं के साथ मेट्रो से नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जबकि 18 मई को उन्होंने खुद बुलेट बाइक चलाकर कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।अनिल दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और ऊर्जा के न्यूनतम उपयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचत की यह पहल भविष्य में आने वाले वैश्विक संकटों से निपटने में सहायक साबित होगी।उन्होंने बताया कि सभी मंडल अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे पार्टी कार्यक्रमों और कार्यालय आने-जाने में सार्वजनिक परिवहन या दुपहिया वाहनों का अधिक उपयोग करें।इस दौरान मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, प्रशांत त्रिपाठी, जीतू कश्यप और अंशु ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।