news-details

प्रयागराज से ‘सनातन न्याय यात्रा’ का आगाज, अविमुक्तेश्वरानंद पर तीखा हमला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर तीखा बयान देते हुए उन्हें ‘कालनेमि’ बताया और कहा कि ऐसे लोगों को शंकराचार्य की गद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह बयान पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया और साथ ही अपनी ‘सनातन न्याय यात्रा’ की शुरुआत का ऐलान किया।ब्रह्मचारी महाराज ने त्रिवेणी संगम में स्नान और पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ किया और ज्योतिर्मठ की परंपरा के संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वे देशभर के संतों से आशीर्वाद लेंगे और सनातन धर्म की उन्नति के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे। कार्यक्रम के तहत 5 से 16 जून तक विभिन्न धार्मिक स्थलों पर संतों का पूजन और दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें चारधाम यात्रा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ज्योतिर्मठ की पवित्र परंपरा और उसकी गरिमा को बनाए रखना है।