
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज में तीन भाइयों को रातभर अवैध हिरासत में रखने के मामले में घूरपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि इंस्पेक्टर आधी रात फोर्स के साथ पहुंचे और घर के बाहर सो रहे तीन भाइयों को चारपाई से खींचकर उठा ले गए। परिवार के विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया। पीड़ित परिवार रातभर थानों और अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर जांच हुई तो तीनों भाइयों को अवैध तरीके से थाने में रखने की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों को छोड़ा गया और इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई।