
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज में संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षा मित्र से शिक्षक बने अध्यापकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग जोर-शोर से उठाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपमुख्यमंत्री के समक्ष शिक्षकों ने पुरानी सेवा के आधार पर पुरानी पेंशन लागू करने का प्रस्ताव रखा। इस पर उपमुख्यमंत्री ने मामले पर गंभीरता से विचार करने और उचित मंच पर चर्चा करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है और सरकार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि कई जिलों में पुरानी पेंशन के विकल्प पत्र भरे जा चुके हैं, जबकि कुछ जिलों में यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, जिस पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनके मांग पत्र पर सरकार विचार करेगी।अधिवेशन में शिक्षकों ने कहा कि 28 मार्च 2005 से पहले विज्ञापन के आधार पर नियुक्त और बाद में शिक्षक बने कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।