news-details

प्रयागराज में स्कूल प्रिंसिपल ने बिशप समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज कराया

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज में एक स्कूल प्रिंसिपल ने चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के लखनऊ डायसिस से जुड़े बिशप मॉरिस एडगर दान, उनके बेटे एलन दान, सेक्रेटरी राकेश चत्री समेत चार लोगों पर गैंगरेप, धमकी और शोषण का आरोप लगाते हुए कर्नलगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। महिला प्रिंसिपल का आरोप है कि आरोपियों ने नौकरी से निकालने का डर दिखाकर एक साल तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि वह तलाकशुदा है और इसी का फायदा उठाकर उसे ऑफिस में बुलाकर गलत हरकतें की जाती थीं। विरोध करने पर गालियां दी जाती थीं और परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उससे कहा गया कि नौकरी बचानी है तो अधिकारियों को “संतुष्ट” करना होगा। पीड़िता ने अपने पूर्व पति पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसीपी कर्नलगंज विमल किशोर मिश्र ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मेडिकल, बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।