news-details

प्रयागराज में रोस्टर के अनुसार 18 घंटे बिजली सप्लाई

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Prayagraj में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती को लेकर लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस बीच चीफ इंजीनियर (वितरण) Ashok Kumar ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में रोस्टर के हिसाब से 18 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। विभाग की कोशिश रहती है कि दिन में अधिकतम बिजली उपलब्ध रहे, क्योंकि उसी समय व्यापार और जरूरी काम ज्यादा होते हैं।उन्होंने बताया कि छह घंटे की कटौती अधिकतर शाम और रात के दौरान की जाती है, जिसकी वजह से लोगों में ज्यादा नाराजगी देखने को मिल रही है। हाल ही में आई आंधी और तेज हवाओं के कारण कई जगह तार टूटने और फाल्ट बढ़ने से सप्लाई प्रभावित हुई है। मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लेना पड़ता है, लेकिन विभाग की टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं।चीफ इंजीनियर के अनुसार इस समय प्रयागराज क्षेत्र-दो में करीब 360 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है, जो पिछले साल की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत अधिक है। हालांकि विभाग का कहना है कि फिलहाल ओवरलोडिंग जैसी स्थिति नहीं है।स्टाफ की कमी और अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को कॉल रिसीव करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी समस्या की स्थिति में उपभोक्ता सीधे कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।