
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन उर्फ अजहर की हत्या के मामले में नामजद चारों आरोपी सोमवार को झूंसी थाने पहुंचे, हालांकि पुलिस इसे गिरफ्तारी बता रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि अजहर और उसके पार्टनरों के बीच 17 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 17 मई को पार्टनर अरविंद भारती और बृजेश निषाद ने अजहर को ऑफिस बुलाकर लोहे की रॉड से हमला किया और फिर कनपटी पर गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे और बाद में थाने के बाहर सरेंडर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मृतक के भाई अलाउद्दीन ने एक बीघा जमीन के सौदे को हत्या की वजह बताया है।