
PARADARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के नैनी महेवा दुर्गा नगर मोहल्ले में शनिवार को एक 35 वर्षीय महिला का शव उसके घर के कमरे के अंदर जमीन पर पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घर को सील कर दिया, जबकि घटना के समय परिवार के कई सदस्य घर से फरार हो गए थे।मायके पक्ष का आरोप है कि महिला की हत्या कर शव को कमरे में रखा गया है और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार लोगों की तलाश की जा रही है।