news-details

प्रयागराज: जमीन विवाद से नाराज युवती 30 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी, 4 घंटे बाद सुरक्षित उतारी गई

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र के सम्हई गांव में सोमवार सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती करीब 30 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। उसे दोपहर लगभग 12 बजे सकुशल नीचे लाया जा सका।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान वंदना (पुत्री फूलचंद), निवासी ममई थाना नवाबगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जमीन विवाद को लेकर नाराज थी और सुनवाई न होने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।पुलिस ने युवती से पूछताछ शुरू कर दी है और परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।घटना के दौरान टावर के नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी