
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के कीडगंज क्षेत्र स्थित एक होटल की महिला मैनेजर ने होटल मालिक के रिश्तेदार पर लिफ्ट में छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने लिफ्ट के अंदर उसके साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता के अनुसार, जब उसने घटना की जानकारी होटल स्टाफ और मालिक के परिजनों को दी तो उल्टा उसे ही धमकाया गया, गाली-गलौज की गई और मारपीट भी की गई। बाद में पीड़िता ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया।मामले में शुरुआती शिकायतों के बाद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसके बाद कीडगंज पुलिस ने होटल मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।