news-details

प्रयागराज: छात्रनेता पर फायरिंग केस में स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार, महिला पर उकसाने का आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रनेता और अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिशप जॉनसन स्कूल जूनियर विंग कटरा की प्रिंसिपल प्रियदर्शिनी सिंह को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों को गोली चलाने के लिए उकसाया था।पुलिस जांच के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की कड़ी जोड़ी गई, जिसमें थार वाहन में एक महिला सहित तीन लोगों के मौजूद होने की पुष्टि हुई। इसी आधार पर पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई।शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के अनुसार, मामले की जांच में यह सामने आया है कि महिला ने फायरिंग के लिए उकसाया था। पुलिस अब फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।घटना 6 मई की रात की है, जब रजनीश कुमार सिंह अपनी फॉर्च्यूनर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की थार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर लिया और उसमें सवार लोगों ने कथित तौर पर एक के बाद एक छह राउंड फायरिंग की। बाद में वाहन छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने आरोप लगाया कि थार में बैठी महिला ने खिड़की नीचे कर “मार दो इन्हें” कहा था, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हुई। शुरुआती शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद मामला पुलिस आयुक्त तक पहुंचा, तब जाकर एफआईआर दर्ज हुई थी।फिलहाल पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।