news-details

प्रयाग ट्रिपल मर्डर में नया मोड़: आरोपी की 'गर्लफ्रेंड' ने नकारा संबंध

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKAHS NEWS प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में नया मोड़ सामने आया है। मुख्य आरोपी हिमांशु यादव जिस युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बता रहा था, उसने अब सभी दावों को खारिज कर दिया है। युवती का कहना है कि उसका हिमांशु से कोई संबंध नहीं था और वह पिछले कई महीनों से उसे परेशान कर रहा था।युवती ने एक वीडियो जारी कर कहा कि हिमांशु लगातार उसे और उसके परिवार को धमकी देता था। इसी वजह से उसकी मां ने उसे मामा के घर भेज दिया था। उसने आरोप लगाया कि हिमांशु की वजह से उसकी पढ़ाई भी छूट गई।युवती ने कहा, "मेरा हिमांशु से कभी प्रेम संबंध नहीं था। मैं उससे न मिलती थी और न ही मेरी उससे कोई बातचीत थी। उसने मेरे बारे में गलत बातें फैलाकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है।"बता दें कि 15 जून की रात करीब 2:30 बजे मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में श्यामलाल गुप्ता (65), उनकी दो भाभियों अमरावती (58) और इंद्रावती (55) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु यादव समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।पूछताछ में हिमांशु ने दावा किया था कि उसने युवती के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के अनुसार युवती शादी के लिए अपने ताऊ को रास्ते से हटाना चाहती थी। हालांकि अब युवती ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठ बताया है।युवती ने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो को भी फर्जी बताया। उसने कहा कि उसकी छवि खराब करने के लिए एडिटेड सामग्री फैलाई गई। उसने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस अब आरोपी और युवती दोनों के बयानों की जांच कर रही है। डीसीपी यमुनानगर ने बताया कि मामले में तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर भेजा गया है।