
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अमेठी में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने देवीपाटन मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण कर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारयोजनाओं और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि पर भी चर्चा की गई।राजेश मसाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी अनिल पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
