
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।
भाजपा कानपुर ग्रामीण जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष उपेंद्र नाथ पासवान की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को होने वाले जन्मदिवस कार्यक्रम की तैयारियों और समीक्षा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।बैठक में 17 सितंबर को घर-घर दीप प्रज्वलित करने के कार्यक्रम की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष उपेंद्र नाथ पासवान ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का संदेश लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यकर्ताओं से कहा गया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर की शाम 6 बजे से 7 बजे तक अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर अभियान में सहभागिता करें। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करने की अपील भी की गई।बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संपर्क एवं समन्वय स्थापित करने को लेकर चर्चा की।