
पारदर्शी विकास न्यूज़ बाँदा। देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ महोबा के सपा सांसद अर्जेन्द्र सिंह लोधी द्वारा की गई अशोभनीय व अमर्यादित और असंसदीय टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों का एक जुलूस राइफल क्लब मैदान से शुरू होकर संकट मोचन , अशोक लाट चौराहा , जजी चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट प्रांगण में समाप्त हुआ जहाँ कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश श्रीवास्तव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए स इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ सपा नेताओं द्वारा की जा रही अभद्र , अशोभनीय एवं स्तरहीन टिप्पणीयां उनकी राजनीतिक हताशा , मानसिक दिवलीयापन का प्रमाण है स यह प्रधानमंत्री का अपमान नहीं वल्कि 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं, लोकतान्त्रिक जनादेश और भारत के गौरव का अपमान है स जनता अब ऐसे बिसैले और संस्कारहीन राजनीतिक चरित्र को भलीभांति पहचान चुकी है स महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वन्दना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी दल का नहीं वल्कि पूरे देश का गौरव होता है उनके खिलाफ की गई असंसदीय टिप्पणी ण केवल अशोभनीय और अक्षम्य है वल्कि भारतीय लोकतान्त्रिक मर्यादाओं पर पर भी गंभीर आघात है स कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मालती बासू, ममता मिश्रा, अर्चना शुक्ला, जाग्रति वर्मा, प्रभा गुप्ता, निर्मला गौतम, अर्चना मिश्रा, रंजना श्रीवास्तव, पार्वती गुप्ता, मंजू सिंह, रूपा सिंह, सुमन तिवारीके आलावा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, विवेकानंद गुप्ता, अजय पटेल, आनंदी साहू, उत्तम सक्सेना, अमित सेठ भोलू, दुर्गा चौरसिया, निखिल सक्सेना, अशोक गुप्ता, संतोष राजपूत, राजेश गुप्ता, संतू गुप्ता, सुधीर कुशवाहा सहित सैकड़ो महिलाएं व पदाधिकारी शामिल रहे।