
पारदर्शी विकास विकास न्यूज़ कमासिन (बांदा)। विकासखंड कमासिन के ब्लाक सभागार में प्रधान संगठन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने की। बैठक में ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में पुनः अधिकार दिए जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। प्रधानों ने कहा कि इस फैसले से पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी। बैठक के बाद सभी प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी एवं सहायक पंचायत अधिकारी से शिष्टाचार भेंट भी की।इस अवसर पर कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।