news-details

प्रदर्शन से पहले कांग्रेस-सपा नेता हाउस अरेस्ट

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। दिल्ली में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले बुधवार को कानपुर में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को एहतियातन उनके आवासों पर ही रोक दिया गया। पुलिस सुबह से ही विभिन्न नेताओं के घर पहुंच गई और उन्हें बाहर निकलने से मना किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, वरिष्ठ नेता विकास अवस्थी, प्रदेश महासचिव जेपी पाल, यूथ कांग्रेस नेता प्रभाकर पांडेय तथा ग्रामीण जिलाध्यक्ष अमित पांडेय को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट किया गया। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अर्पित यादव और विनय गुप्ता को भी पुलिस ने घरों पर ही रोक दिया।पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम घोषित किया था। उनका कहना है कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराना चाहती थी और प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाना चाहती थी।उधर, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात दिल्ली के घटनाक्रम के विरोध में कानपुर के कई स्थानों पर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यह कार्रवाई की गई