
Pardarshi Vikas News Kanpur
पारदर्शी विकास समाचार पत्र की प्रबंध मंडल समिति की महत्वपूर्ण बैठक वसंत विहार स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में अखबार के विस्तार, गुणवत्ता सुधार और इसे राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक अरविंद दुबे ने की। बैठक में संरक्षक नीरज त्रिपाठी, प्रधान संपादक सुशील कुमार, प्रबंध संपादक सतीश चंद्र कठेरिया, सह संपादक वेद प्रकाश तिवारी तथा संपादक के. के. बाजपेई सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अखबार को अधिक से अधिक जिलों तक पहुंचाने और पाठक संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य संरक्षक अरविंद दुबे ने कहा कि पारदर्शी विकास समाचार पत्र को कम से कम 50 जिलों में प्रभावी रूप से पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र की विश्वसनीयता और गुणवत्ता को मजबूत करते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही अखबार का दैनिक सर्कुलेशन बढ़ाकर 25,000 से अधिक प्रतियां करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने और डिजिटल विस्तार पर भी कार्य किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने भी सुझाव दिए कि स्थानीय समाचारों के साथ-साथ राष्ट्रीय और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे पाठकों की रुचि और जुड़ाव और अधिक बढ़ सके।
अंत में सभी सदस्यों ने एकमत होकर अखबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।