news-details

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आगामी 9 जून को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम जनपद औरैया आगमन को लेकर जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत, जनसंपर्क अभियान, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं तथा अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का जनपद आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की मजबूती एवं आगामी चुनावों की तैयारियों को भी गति मिलेगी। इस दौरान जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी से कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया गया।