news-details

प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में यूपी कॉलेज प्रदेश में नंबर-1, वाराणसी को आठवां स्थान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कैंपस संस्कृति और शैक्षणिक गतिविधियों के मूल्यांकन के लिए जारी प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में वाराणसी के उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय (यूपी कॉलेज) ने लगातार तीसरी बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 44 मानकों पर आधारित इस रैंकिंग में कॉलेज को 76.33 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं जिला स्तर की रैंकिंग में वाराणसी को प्रदेश में आठवां स्थान मिला है।उत्तर प्रदेश स्टेट डेटा सेंटर (UPSDC) द्वारा जारी रैंकिंग में यूपी कॉलेज ने समय पर परीक्षा, परीक्षा परिणाम, छात्रवृत्ति, ग्रीन कैंपस, शैक्षणिक गतिविधियों और सोशल मीडिया सहभागिता जैसे मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हालांकि प्लेसमेंट, रिसर्च प्रोजेक्ट, पेटेंट और उद्योग-सहयोग जैसे क्षेत्रों में अन्य कुछ संस्थान बेहतर रहे।रैंकिंग में गोरखपुर का उदयनाथ पीजी कॉलेज दूसरे और कानपुर का पीएन कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। प्रदेश का औसत स्कोर 33.59 अंक दर्ज किया गया, जो कई शिक्षण संस्थानों में सुधार की आवश्यकता को दर्शाता है।यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि प्रमाण पोर्टल ने उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रतिस्पर्धा और जवाबदेही की नई संस्कृति विकसित की है।जिला रैंकिंग में लखनऊ पहले, अलीगढ़ दूसरे और मिर्जापुर तीसरे स्थान पर रहा, जबकि वाराणसी ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया।