news-details

प्रख्यात फिजियोथेरेपिस्ट डॉ नितिन मिश्रा को विशिष्ट वरिष्ठ न्यूरो रिहैबिलिटेशन अवार्ड

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Varanasi

वाराणसी । फिजियोथेरेपी क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. नितिन मिश्रा (पीटी) को हाल ही में आयोजित एक प्रतिष्ठित सम्मेलन में 'दीपिका विशिष्ट वरिष्ठ न्यूरो रिहैबिलिटेशन अवार्ड' से सम्मानित किया गया हैl यह अवार्ड कुश जनकल्याण समिति द्वारा दीपिका फिजियोथेरेपी एंड मल्टीडिसिप्लिनरी सेंटर के सहयोग से आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में प्रदान किया गया।  सम्मेलन का विषय 'मल्टीडिसिप्लिनरी रिहैबिलिटेशन: बिल्डिंग अवेयरनेस एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज' था, जिसमें डॉ. मिश्रा को न्यूरो रिहैबिलिटेशन क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।

आयोजन जानकारी
सम्मेलन वेणु प्रणय सभा, मुनिसिपल कॉर्पोरेशन, नरसिंहपुरा, कानपुर, उत्तर प्रदेश में 28-29 मार्च 2026 को आयोजित हुआ था। आयोजकों ने डॉ. मिश्रा की उपलब्धियों को सराहते हुए कहा कि वे पहले बहुविषयक विकलांगता पुनर्वास दृष्टिकोणों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हैं।

सम्मानित व्यक्ति परिचय
डॉ. नितिन मिश्रा वाराणसी स्थित फिजियोथेरेपी वेलफेयर एसोसिएशन (पीडब्ल्यूए) के  सचिव है और  यह सम्मान उन्हें उनकी उन्नत क्लिनिकल विशेषज्ञता, आधुनिक उपचार तकनीकों के प्रभावी उपयोग तथा मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भाव के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. मिश्रा इससे पूर्व भी अपनी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए क्लिनिकल एमिनेंस अवार्ड ,बेस्ट क्लिनिकल अवॉर्ड (सीनियर कैटेगरी) , “सिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड” जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने न केवल अपने क्लिनिकल कार्यों में उत्कृष्टता स्थापित की है, बल्कि संगठनात्मक नेतृत्व, जागरूकता अभियानों और पेशेवर प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से फिजियोथेरेपी को नई दिशा दी है।यह अवार्ड उनके निरंतर प्रयासों का प्रमाण है ।।