
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह आज जिले के दौरे पर रहेंगे। वह कमालगंज स्थित मधुवन रिसॉर्ट में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला और कृषि प्रदर्शनी में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मंत्री किसानों से संवाद करेंगे और उन्हें प्राकृतिक खेती के लाभ, चुनौतियों तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी देंगे। कार्यक्रम में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनका मंत्री अवलोकन करेंगे। वह इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को रसायन मुक्त खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है। इससे पहले 13 जून को भी प्रभारी मंत्री जिले के दौरे पर आए थे। रात्रि विश्राम के बाद 14 जून को उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के कमालगंज विकासखंड के एक गांव में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं।