news-details

पूर्व सांसद फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय गौरीगंज में शनिवार को पूर्व सांसद एवं सामाजिक न्याय की मुखर आवाज रहीं स्वर्गीय फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि जालौन के एक गरीब परिवार से निकलकर चंबल की बीहड़ों से संसद तक का उनका सफर सामाजिक विषमताओं के विरुद्ध संघर्ष की मिसाल है। उन्होंने शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा कार्यकर्ताओं को फूलन देवी के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम में अशोक कुमार यादव, चंद्रशेखर यादव, ओम प्रकाश यादव, शेषनारायण यादव, सुदर्शन यादव, दीपू तिवारी, मुकेश विश्वकर्मा, अनिल यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।