news-details

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक पुत्र प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh और उनके विधायक पुत्र Prateek Bhushan Singh को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। विधायक प्रतीक भूषण के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर उन्हें और उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने वाले ने कहा, "तुम्हें और तुम्हारे पिता दोनों लोगों को जान से मारने का इंतजाम हो चुका है, खुद को बचा पाओ तो बचा लो।"धमकी मिलने के बाद विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तकनीकी जांच में सामने आया है कि कॉल करने वाला युवक राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है।जानकारी के अनुसार, 14 जून को दोपहर करीब 2:22 बजे विधायक प्रतीक भूषण अपने क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान उनके निजी मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करीब 35 सेकंड तक चली, जिसमें युवक ने जान से मारने की धमकी दी और फिर फोन काट दिया।धमकी की सूचना मिलते ही विधायक ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जिस नंबर से कॉल की गई, वह सिम कार्ड संदीप शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा के नाम पर पंजीकृत है, जो राजस्थान के अलवर जिले के मांडावर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।तहरीर में कहा गया है कि विधायक और उनका परिवार पहले भी विभिन्न आपराधिक गिरोहों और असामाजिक तत्वों के निशाने पर रहा है। ऐसे में एक जनप्रतिनिधि और उनके परिवार को दी गई यह धमकी गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है।गौरतलब है कि प्रतीक भूषण सिंह गोंडा सदर सीट से भाजपा विधायक हैं। उनके छोटे भाई करण भूषण सिंह कैसरगंज से सांसद हैं, जबकि उनके पिता बृजभूषण शरण सिंह छह बार सांसद रह चुके हैं और पूर्व में Wrestling Federation of India के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बृजभूषण शरण सिंह को वाई प्लस सुरक्षा प्राप्त है, जबकि विधायक प्रतीक भूषण की सुरक्षा में चार पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।कोतवाली नगर प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। विधायक प्रतिनिधि से कॉल संबंधी सभी साक्ष्य भी मांगे गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही धमकी देने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।