news-details

पूर्व छात्रनेता पर फायरिंग केस में प्रिंसिपल गिरफ्तार

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रनेता और वकील रजनीश कुमार सिंह पर फायरिंग मामले में पुलिस ने बिशप जॉनसन स्कूल (जूनियर विंग) कटरा की प्रिंसिपल प्रियदर्शिनी सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि हमले में 6 राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और वाहन की पहचान के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया। घटना के समय थार गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि 6 मई की रात वह अपने गांव से लौट रहे थे, तभी थार सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि महिला ने भी हमले के लिए उकसाया था।पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।