news-details

पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; जातिसूचक गालियां देने का आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के उजरामऊ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई कथित मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान जातिसूचक गालियां भी दीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 18 जून की देर रात करीब 12:30 बजे की है। मृतक रामवीर प्रताप सिंह उर्फ सोनू गांव निवासी बादल के घर पर मौजूद था, जहां वह काम करता था। आरोप है कि गांव का सौरभ अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश के चलते रामवीर से विवाद करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों और ईंटों से मारपीट की। शोर सुनकर बादल मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव कर घायल को बचाया।गंभीर रूप से घायल रामवीर को पहले राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल और बाद में कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर किया गया, जहां 25 जून की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कानपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।मृतक के भाई उदयप्रताप सिंह की तहरीर पर राजेपुर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सीय साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।