news-details

पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, हत्या के प्रयास का केस

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जामो थाना क्षेत्र के हसरम दुबे सूखी बाजगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की पिटाई और गला दबाकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित सूरज मिश्र के मुताबिक, 3 सितंबर को वह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान नाली के पानी को लेकर विवाद में कुछ लोग उन्हें घर से बाहर ले गए और जमकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। घायल सूरज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उदयभान सिंह बबलू, अभय प्रताप सिंह और रोहित सोनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। सूरज का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उनका पीछा कर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। जामो थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।