news-details

पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। धनपतगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डायल-112 पुलिसकर्मियों के मौके पर मौजूद होने की चर्चा है। एक पक्ष ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के बाद हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने पुरानी रंजिश में घर पर हमला कर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।