
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार उधम सिंह तथा राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की पुण्यतिथि पर भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से हिंदी-उर्दू साहित्य को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं और समाज की वास्तविकताओं को अत्यंत प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया। उनकी रचनाएँ आज भी साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं तथा समाज को सही दिशा देने का कार्य करती हैं उन्होंने आगे कहा कि कलम के अमर साधक एवं महान उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने अपनी महान कृति 'गोदान' के माध्यम से किसान जीवन, संघर्ष और चेतना को जिस संवेदनशीलता एवं यथार्थ के साथ अभिव्यक्ति दी, वह विश्व साहित्य में भी अद्वितीय है। उनकी रचनाएँ आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं कार्यक्रम के दौरान प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय सचिव श्रीश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा को मुंशी प्रेमचंद की महान कृति 'गोदान' स्मृति-स्वरूप भेंट की।वक्ताओं ने कहा कि उनकी रचनाएँ सामाजिक समरसता, किसान जीवन, मानवीय मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती हैं तथा आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, कार्यालय प्रभारी रमावती तिवारी, विकास सिंह (प्रदेश महासचिव, प्रोफेशनल मंच), रमेश कश्यप, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी.के. पाठक, मुकेश वर्मा, बिपिन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।