news-details

प्रोजेक्ट नई किरण से एक परिवार का हुआ पुनर्मिलन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lalitpur

जनपद में परिवारों को जोडऩे और दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में चलाए जा रहे प्रोजेक्ट नई किरण के तहत एक और परिवार का सफलतापूर्वक पुनर्मिलन कराया गया। पुलिस लाइन में एसपी मो. मुश्ताक के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में नई किरण टीम के प्रयासों से एक परिवार के बीच चल रहे विवाद को आपसी सहमति और समझाइश के आधार पर सुलझा लिया गया। समझौते के बाद परिवार सदस्य खुशी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार हो गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में आई मिठास का संदेश दिया। इस दौरान अन्य 04 मामलों में भी सुनवाई करते हुए अगली तिथि निर्धारित की गई, ताकि उन्हें भी आपसी सहमति से सुलझाया जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा प्रोजेक्ट नई किरण बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधने का सराहनीय प्रयास है। इस पहल के माध्यम से दाम्पत्य जीवन में उत्पन्न मतभेदों को संवाद और समझाइश के जरिए दूर कर परिवारों में फिर से खुशियां लौटाई जा रही हैं। इस दौरान सदस्य अजय बरया, संजीव कुमार शर्मा, सुधा कुशवाहा, अरमान कुरैशी, महिला थाना प्रभारी अनीता देवी एवं महिला आरक्षी सिमरन का विशेष सहयोग रहा।