news-details

पेपर लीक मुद्दे पर NSUI का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। रविवार को पेपर लीक मुद्दे को लेकर एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हो गई। इस दौरान एक कार्यकर्ता के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई, जिसे उसके साथी तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।जानकारी के अनुसार, NSUI कार्यकर्ता जनभवन घेराव के लिए कांग्रेस कार्यालय से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही चार स्तरीय बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया और कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे।स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प शुरू हो गई। इस दौरान एक कार्यकर्ता के घायल होकर बेहोश होने का आरोप लगाया गया है, जिसे उसके साथी सिविल अस्पताल ले गए।NSUI नेताओं का कहना है कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार पेपर माफियाओं को संरक्षण दे रही है और छात्रों की आवाज दबाई जा रही है।पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों के जरिए इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।फिलहाल इलाके में स्थिति शांत है, लेकिन घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम का आकलन किया जा रहा है।