news-details

पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का 40 दिन का अभियान, 10 जुलाई को प्रयागराज आएंगे राहुल गांधी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने देशभर में 40 दिवसीय अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। अभियान के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 जुलाई को प्रयागराज पहुंचेंगे और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों व छात्रों से संवाद करेंगे।मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि 25 जून से शुरू हुए इस अभियान के तहत देश के 28 प्रमुख शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 1 अगस्त को जिला मुख्यालयों का घेराव और 9 अगस्त को संसद घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है।कांग्रेस ने पेपर लीक को राष्ट्रीय संकट बताते हुए केंद्र सरकार पर परीक्षा व्यवस्था में विफल रहने का आरोप लगाया है। पार्टी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की है।उमंग सिंघार ने कहा कि पेपर लीक अब किसी एक परीक्षा या राज्य की समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक में संगठित नेटवर्क की भूमिका सामने आती रही है।कांग्रेस ने मांग की है कि परीक्षा प्रक्रिया, पेपर प्रिंटिंग, परिवहन, परीक्षा केंद्र और एजेंसियों की पूरी व्यवस्था की जांच कर उसे सुरक्षित बनाया जाए। पार्टी का कहना है कि छात्रों का भरोसा बहाल करना सरकार की जिम्मेदारी है।