news-details

पानी के विवाद में एकतरफा कार्रवाई का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र के जोगियाना गांव में पानी को लेकर हुए विवाद के मामले में ग्रामीणों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद के दौरान सरकारी समरसेबल को क्षतिग्रस्त किया गया, लेकिन कार्रवाई केवल एक पक्ष के लोगों पर की जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार, समरसेबल क्षतिग्रस्त करने में रबी खान, अरबाज और अभिषेक पुत्र गुलाम रसूल पर आरोप लगाए गए हैं, जबकि पुलिस कार्रवाई शमशाद, मारूफ, समीर, बबलू समेत अन्य लोगों के खिलाफ की जा रही है।लोगों का कहना है कि विवाद में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ समान कार्रवाई की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर न्याय की मांग की है।