news-details

पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पर्यावरण संरक्षण, गंगा की स्वच्छता और स्वच्छ भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कला मंच कानपुर महानगर ने देशभर में पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में कला मंच के संस्थापक एवं गायक अभय मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि कला मंच कई वर्षों से पोस्टर, बैनर, हस्ताक्षर अभियान, डॉक्यूमेंट्री फिल्मों और सोशल मीडिया के माध्यम से पॉलीथिन के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद शहरों और कस्बों में पॉलीथिन की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल जारी है।अभय मिश्रा ने पत्र में चिंता जताई कि पॉलीथिन से मिट्टी की उर्वरक क्षमता प्रभावित हो रही है। इससे किसानों की फसलों के उत्पादन पर असर पड़ने के साथ जल में रहने वाले जीव-जंतुओं और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। पत्र में पॉलीथिन के दुष्प्रभावों को गंभीर बताते हुए मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित खतरों की ओर भी ध्यान दिलाया गया है।उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए देश में पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि गंगा, पर्यावरण और स्वच्छ भारत अभियान को नई दिशा मिल सके।पत्र की प्रतिलिपि कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी को भी भेजी गई है। इस दौरान प्रमुख रूप से कला मंच की महासचिव प्रभा मिश्रा, राघव यादव उपस्थित रहे।