news-details

पुलिस टीम ने किया लूट का खुलासा,दो अभियुक्तों को भेजा जेल

You can share this post!

 

pardarshi vikas news amethi 
 पुलिस ने सोमवार को लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, बाइक की चाभी, घटना में इस्तेमाल बाइक, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम शुक्ला (21) और प्रज्वल प्रताप सिंह उर्फ पीयूष सिंह (19) के रूप में हुई है। दोनों अमेठी के ही निवासी हैं। पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी दोनों को पकड़ा गया।तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दूसरे आरोपी के पास से लूटा गया वीवो मोबाइल और मोटरसाइकिल की चाभी मिली। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने 2 अप्रैल को गुंगवाछ चौराहे के पास एक युवक को तमंचे से धमकाकर उसका मोबाइल और बाइक की चाभी लूटी थी।पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई टीवीएस राइडर बाइक (UP 36 X 1156) भी बरामद कर ली है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।