
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद एसपी आरती सिंह के निर्देश पर राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर चकई में चौपाल का आयोजन किया गया। गुरुवार दोपहर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।चौपाल में दरोगा श्याम बाबू और महिला पुलिस अधिकारी सावित्री मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 और अग्निशमन सेवा 101 सहित कई महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में बताया।महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता लेने के तरीकों की भी जानकारी दी गई।राजेपुर थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षा, साइबर जागरूकता और सरकारी सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।