news-details

पुलिस कार्यालय की शाखाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का भ्रमण एवं निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों से उनके दैनिक कार्यों, लंबित मामलों तथा कार्यालय संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की।एसपी ने विभिन्न शाखाओं में रखे अभिलेखों, दस्तावेजों और कार्यालय व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसंबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।पुलिस कार्यालय में हुए इस निरीक्षण से कर्मचारियों में सक्रियता देखने को मिली तथा कार्यालय व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।