news-details

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो पडरौना, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित “आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025” परीक्षा मंगलवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उदित नारायण पीजी कॉलेज तथा उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, मेटल डिटेक्टर की कार्यप्रणाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि या प्रवेश को रोकने के लिए कड़ी सतर्कता बरती जाए।परीक्षा केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस बल, मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों की तैनाती के बीच अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। प्रशासन ने दावा किया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू वातावरण में संपन्न कराई जा रही है।