news-details

पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का डीआईजी व आयुक्त ने लिया जायजा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित है। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के जनपदों में व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा व आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा द्वारा आज पं0 जे.एन.पी.जी कॉलेज व नगर पालिका बालिका उ0मा0 विद्यालय जनपद बांदा के परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम संचालन, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जोनल एवं सेक्टर स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।