news-details

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, केंद्रों का निरीक्षण

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रवेश द्वार, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की गई। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि शासन के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सघन चेकिंग और यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। प्रशासन ने दावा किया है कि परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से कराई जाएगी।