news-details

पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन चारबाग स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। एकाएक स्टेशन पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचने से हालात काफी अव्यवस्थित हो गए।स्थिति को संभालने के लिए रेलवे प्रशासन ने झांसी रूट पर एक स्पेशल ट्रेन चलाई, जबकि लखनऊ जंक्शन से गोरखपुर के लिए दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें भी रवाना की गईं। इसके बावजूद यात्रियों की भीड़ कम नहीं हुई और ट्रेनों में जगह न मिलने से स्थिति और बिगड़ गई।ट्रेनों में भीड़ का आलम यह था कि चार सीटों पर करीब दस यात्री बैठकर या खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर दिखे। यात्रियों के अनुसार, भारी भीड़ के कारण गर्मी में हालत खराब हो रही थी और वॉशरूम तक जाना मुश्किल हो गया था।रेलवे ने भीड़ को देखते हुए झांसी की ओर एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन रवाना की, जिसका ठहराव मानकनगर, अमौसी, पिपरसंड, उन्नाव, कानपुर, उरई और एट जंक्शन सहित कई स्टेशनों पर रखा गया। वहीं गोरखपुर के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गईं।हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और भीड़ प्रबंधन की कमी साफ नजर आई।