
pardarshi vikas news amethi
सिरमौर बुद्ध विहार सोइया,गंगौली में 10मई को बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव -पखवाडे के अन्तर्गत एक दिवसीय पालि महोत्सव एवं बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए मंगलवार को विहार परिसर में हुई बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया।बेचू उर्फ मंत्री को आयोजन समिति का संयोजक बनाया गया है। आयोजन के लिए 31सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।छोटे लाल,अलगू राम,राम प्रताप बौद्ध, रामदेव लहरी, माता प्रसाद, मोती लाल, श्याम कुमार,किसुन पाल,राम लाल को सह संयोजक और डॉ नन्हे लाल को कोषाध्यक्ष और प्रचार सचिव बनाया गया है। सुरेन्द्र बौद्ध, अमृत लाल, अंकित, राकेश कुमार, ललित कुमार, अर्जुन बौद्ध, शिवकुमार, सूरज भारती, हरिश्चंद्र,सोनू मौर्य,सोनू गौतम, शुभम्,राम किशोर मस्ताना, रामसुख, सुनील कुमार महका, राजेन्द्र बौद्ध, जगन्नाथ बौद्ध,राम प्रसाद -रामगढ और अशोक भारती -टीकरमाफी को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। बैठक,मंच,टेंट व्यवस्था समिति का संयोजक किशुन पाल को बनाया गया है। मोती लाल को भोजन समिति का संयोजक मोतीलाल, स्वागत एवं संचालन समिति का संयोजक संजय कुमार बौद्ध,क्रय समिति का संयोजक बेचू मंत्री को बनाया गया है। मीडिया और रिपोर्टिंग कमेटी में फ़ूल चंद्र बौद्ध, ललित कुमार, त्रिभुवन दत्त, दिलीप कुमार और अशोक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक का संचालन संजय कुमार शास्त्री ने किया। अध्यक्षता बेचू मंत्री ने की। उपसमितियों की बैठक नौ मई को दो बजे अमेठी में बुलाई गई है।