news-details

पीजीआई क्षेत्र की दो कॉलोनियों में घंटों से बिजली गुल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र स्थित शिव धाम और ओम नगर कॉलोनियों में शनिवार रात से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। लंबे समय तक बिजली न आने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पूरी रात गर्मी में जागकर बितानी पड़ी। कॉलोनीवासियों ने बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग के शिकायत नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द फॉल्ट दूर कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही बिजली कटौती से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।