news-details

पीएनजी कनेक्शन विस्तार की डीएम ने की समीक्षा बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदाघर-घर पाइप लाइन प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन योजना की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईजीएल सहित पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, रेलवे और नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि कई विभागों की एनओसी अभी लंबित हैं, जिससे कार्य में देरी हो रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को जल्द से जल्द एनओसी जारी करने के निर्देश दिए और कार्य में तेजी लाने को कहा।रेलवे क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के लिए संयुक्त सर्वे रिपोर्ट भी लंबित है, जिसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आईजीएल को निर्देशित किया गया कि वह संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्य को समय पर पूरा कराए।बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को पीएनजी से जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा और एलपीजी कनेक्शन को चरणबद्ध तरीके से समर्पित कराया जाएगा।