
PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी में Ajay Rai के खिलाफ प्रधानमंत्री Narendra Modi पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला व्यापार मंडल की नेता सुनीता सोनी की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोप है कि महोबा दौरे के दौरान अजय राय ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।भाजपा नेताओं ने इस बयान पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है। शहर में कई जगह विरोध प्रदर्शन भी किए गए। शिकायत में कहा गया कि अजय राय 15 से 16 गाड़ियों के काफिले और समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे, जिससे रास्ते पर जाम जैसी स्थिति बन गई।वहीं अजय राय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और इसे AI तकनीक की मदद से तैयार किया गया है। उनका कहना है कि उन्होंने महोबा की एक बच्ची के मामले में आवाज उठाई थी, जिसके बाद उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।