news-details

पीएम मोदी ने रिटायर्ड IAS तरुण कपूर को तीसरी बार PMO में एडवाइजर नियुक्त किया

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रिटायर्ड IAS अधिकारी तरुण कपूर पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में एडवाइजर नियुक्त किया है। केंद्रीय कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वे अब 10 जून 2027 तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे। यह लगातार तीसरी बार है जब उन्हें इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुना गया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है।तरुण कपूर को ऊर्जा क्षेत्र, खासकर सौर ऊर्जा (Solar Energy) में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उन्हें “सोलर मैन” भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के पीछे उनकी नीतिगत सोच को अहम माना जाता है। इस योजना का उद्देश्य देशभर में घरों को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली बिल को लगभग शून्य तक लाना है।तरुण कपूर 1987 बैच के IAS अधिकारी रहे हैं और नवंबर 2022 में पेट्रोलियम मंत्रालय से सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने लंबे प्रशासनिक करियर में उन्होंने शिमला और चंबा जैसे जिलों में डीसी के रूप में भी काम किया है। सौर ऊर्जा और ऊर्जा नीति के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार लगातार उन्हें सलाहकार भूमिका में बनाए हुए है।