news-details

पीआरबी स्कॉर्पियो को डीसीएम ने मारी टक्कर, दो हेड कांस्टेबल घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गुरुवार सुबह मबई मुक्ता ओवर ब्रिज के पास सड़क हादसे में पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरबी) स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो हेड कांस्टेबल घायल हो गए।जानकारी के अनुसार पीआरबी स्कॉर्पियो मुंगीसापुर, बिहार घाट से दसस्तमपुर की ओर पेट्रोलिंग कर रही थी। सुबह करीब 11:30 बजे जैसे ही वाहन ओवर ब्रिज पर चढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।दुर्घटना में हेड कांस्टेबल अमूल्य प्रसाद और भुवनेश कुमार घायल हो गए। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद और थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई थीं और उनकी हालत अब सामान्य है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।